Saturday 5 November 2011

क्या हर बार तुम्हारा देवता बनना ज़रूरी है - कृष्णा ??



कृष्ण तो स्वयं में एक प्रश्न हैं
वो भला क्या उत्तर देंगे ..
कुरुक्षेत्र में गीता का प्रवचन दे
खुद तो ईश्वर बन बैठे
पर वृन्दावन में बिलखती
राधिका को छोड़
क्या उसकी नज़र में अराध्य बन पाए !!
_________

बोलो ज़वाब दो ...... कृष्णा ??
भले ही दुनिया तुम्हें ईश्वर कह ले
भले ही वेद - पुराण तुम्हें
महानता की श्रेणी में ला खड़ा करें
पर राधिका नहीं बुला सकती
तुम्हें कभी .... दिल से - ' देव '
हाँ प्यार करती थी वो तुम्हें ... पागलों की तरह
और हर जन्म में करती भी रहेगी
पर क्या हर बार तुम्हारा
देवता बनना ज़रूरी है !!!!!!!!!!!
बोलो कृष्णा .... ??
गीता सार में आत्मा की अमरता की
दुहाई दी थी तुमने
याद है कृष्णा .. ?
तब फिर क्यूँ लौटे थे
उस उफनती यमुना के किनारे
इंतज़ार करती उस पगली राधा के पास

प्रवचन देना आसन होता है कृष्णा
पर उसे निभाना और समझ पाना - बेहद मुश्किल

.....
४/११/११

13 comments:

  1. प्रवचन देना आसन होता है कृष्णा
    पर उसे निभाना और समझ पाना - बेहद मुश्किल , sach kaha , bas isi sach per gaur karna aur mujhse aankhen milana

    ReplyDelete
  2. गज़ब .......
    फिर भी प्यार करने वाले ...कृष्ण और राधा के प्यार की मिसाल देते है

    ReplyDelete
  3. शब्द नहीँ हैँ क्या कहूँ , ना जाने क्यूँ आँखे नम हो गयी ।

    ReplyDelete
  4. तो आज कान्हा कटघरे मे हैं…………सुन्दर भावाव्यक्ति।

    ReplyDelete
  5. बहुत अच्छी रचना...बधाई स्वीकारें

    नीरज

    ReplyDelete
  6. कृष्ण ने यह भी तो कहा कि आत्मा अमर है मगर इस शरीर के अपने धर्म है , जो निभाने हैं !

    ReplyDelete
  7. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  8. अपने को समझा पाना....सबसे मुश्किल...दूसरों के लिए तो ज्ञान की धारा स्वतः निकलती है...बात तो तब समझ आती है जब अपने पे आती है....मेरे मन की बात कह दी,आपने.

    ReplyDelete
  9. बहुत खूब .. राधा का प्रेम और कृष्ण की विवशता ...
    पर अनेको प्रश्न छोड़ गया ...

    ReplyDelete
  10. सच को कहती कविता।

    सादर

    ReplyDelete
  11. Di, bahut hi pyaari rachna hai...
    aur aapke sawaal bhi ekdam sahi...
    par kya iska ek pahlu yah nahi, ki Krishna dusron ki isiliye zyada soch pate the kyonki wo jante the koi aur samjhe na samjhe parantu Raadha unhe aur unki zimmedariyon ko zaroor samjhengi, jo aap par depend hain wo jante hain ki aap unhe aur unke kaam ko samjhengi :) ... jo jitne bade pad par hota hai use utni zyada zimmedari hhoti hai...
    aur fir Krishna to bhagwaan the, saari srishti ki zimedari, yadi na dekhte wo har kisi ka dard tab bhi unhe yahi sawaal jhelne padte...

    ReplyDelete
  12. सही कहा प्रिय .. जब कुछ जानते - बूझते राधा आखिर में इक स्त्री ही तो थीं
    इसलिए जब कभी उनके मन का भ्रमित होना लाज़मी है .. है ना .. ?

    ReplyDelete
  13. प्रवचन देना आसन होता है कृष्णा
    पर उसे निभाना और समझ पाना - बेहद मुश्किल
    ..sach kahna aur karna alag-agal baat hai..
    sundar rachna..

    ReplyDelete